टेलिकॉम कंपनियां रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं, जिसमें से बीएसएनएल ने अपने कई नए इंटरनेट पैक लांच किए है जो जियो 4जी से भी दाम में कम हैं। बीएसएनएल ने 83 पैसे में एक नय पैक लांच किया है जिसमें यूजर को 1 जीबी का इंटरनेट मिलेगा जबकि रिलायंस Jio में 1 जीबी इंटरनेट पैक की कीमत 50 रुपए है।
पढ़ें: बीएसएनएल ने घटाएं 80 प्रतिशत तक कॉल रेट के दाम
BSNL और शहर में बीबी 249 रुपए का ब्रॉडबैंड प्लान लांच करने की पहले ही घोषणा कर चुका है। इस पैक में 249 रुपए रिचार्ज पर 300 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा यानी 1 जीबी 4जी इंटरनेट की कीमत यूजर को 83 पैसे पड़ेगी। लेकिन वहीं दूसरी ओंर देख जाए तो जियो 4जी की स्पीड बीएसएनएल के मुकाबले काफी फास्ट है, जियो में डाउनलोड स्पीड 135 MBPS तक मिलेगी जबकि बीएसएनएल में अधिक्तम स्पीड 2 MBPS तक की मिलेगी।
पढ़ें: रिलांयस Jio सिम काम नहीं कर रहा है तो ये तरीके अपनाकर देखें ?
बीएसएनएल के कुछ पॉपुलर ब्रॉडबैंड प्लान
प्लान का नाम |
हर महिने चार्ज |
हाई स्पीड लिमिट |
अनलिमिटेड स्पीड |
BBG ULD 499 | 499 रुपए | 2Mbps स्पीड 2GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 545* | 545 रुपए | 2Mbps स्पीड 2GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 675** | 675 रुपए | 2Mbps स्पीड 2GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 795# | 795 रुपए | 2Mbps स्पीड 10GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 845** | 845 रुपए | 2Mbps स्पीड 10GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 945** | 945 रुपए | 2Mbps स्पीड 10GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 990** | 990 रुपए | 2Mbps स्पीड 10GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 1445** | 1445 रुपए | 4Mbps स्पीड 30GB तक | 1Mbps |
BBG ULD 1491 | 1491 रुपए | 2Mbps स्पीड 40GB तक | 1Mbps |
BBO ULD 799 | 799 रुपए | 2Mbps स्पीड 10GB तक | 1Mbps |
BBO ULD 949 | 949 रुपए | 2Mbps स्पीड 20GB तक | 1Mbps |
BBO ULD 1199 | 1199 रुपए | 4Mbps स्पीड 30GB तक | 1Mbps |
BBO ULD 1499 | 1499 रुपए | 8Mbps स्पीड 40GB तक | 1Mbps |